आसपा कार्यकर्ताओं ने घेरी कलेक्ट्रेट, किया धरना-प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के साथ कौशांबी एवं प्रयागराज जिले की घटनाओं के विरोध में गुरूवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश बावरा के नेतृत्व में इस बीच डीएम के माध्यम से यूपी की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 27,965 प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के निर्णय को वापस लेने के साथ कौशांबी और प्रयागराज में हुई दलित उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की सीबीआई जांच की मांग प्रमुखता से उठाई।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक स्कूलों को बंद करना संविधान के अनुच्छेद 21-ए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और अनुच्छेद 46 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कमजोर वर्गों की शिक्षा के साथ आर्थिक हितों की रक्षा की बात करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला गरीब और वंचित समाज के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीनने वाला है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही ज्ञापन में जनपद कौशांबी के लौहदा गांव, थाना सैनी में 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और प्रयागराज के इसौटा गांव थाना करछना में अनुसूचित जाति के युवक को जिंदा जलाकर मार देने की घटना का जिक्र करते हुए उक्त मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि करछना में 29 जून को पीड़ित परिवार व अन्य लोगों के साथ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज, पथराव एवं तोड़फोड़ की गई, जिसमें एक दलित युवक सुनील गौतम (उम्र 25 वर्ष) की मृत्यु हो गई। आसपा ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच हो, दोषियों को सजा मिले और निर्दोष लोगों को रिहा किया जाए। इस दौरान दर्जनों लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal