नींद से जागा खाद्य विभाग, रामपुरी में मारा छापा, दो नमूने जब्त

Share :

मुजफ्फरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय,अर्चना धीरान तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गुरूवार को चलाए अभियान में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने उत्तरी रामपुरी के शाहबुद्दीनपुर में ब्रह्मपाल कल्लू पुत्र रतन सिंह के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। विभागीय टीम ने यहां से भारी मात्रा में पनीर निर्माण को संग्रहित सामग्री के दो नमूने जब्त करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे।
गुरूवार को डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ पनीर उपलब्ध कराने के पवित्र उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अर्चना धीरान व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा ब्रह्मपाल उर्फ कल्लू पुत्र रतन सिंह के शाहबुद्दीनपुर, उत्तरी रामपुरी मुजफ्फरनगर स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापा मार कर पनीर निर्माण हेतु भण्डारित दूध जो प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत होने के साथ अस्वच्छकर स्थिति में पाया गया, जो मात्रा में लगभग 600 लीटर, अनुमानित मूल्य लगभग 27000 रुपए था, को मौके पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता तथा जनसाक्षियों के समक्ष दूध व पनीर का एक-एक विधिक नमूना संग्रहित कर शेष दूध को मौके पर कारोबार कर्ता की सहमति से नियमानुसार विनष्ट करा दिया गया। उक्त दोनों जब्त नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal