नगर की सड़कों पर गूंजा जय जगन्नाथ का जयघोष, रथ खींचने को दिखा भक्तों में जोश

Share :

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से मुजफ्फरनगर में दो जुलाई से प्रारंभ भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा रजत जयंती महोत्सव के बीच गुरूवार सायं रथयात्रा का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में शाम नई मंडी मेहता क्लब से नगर भ्रमण के साथ गांधी कॉलोनी के लिए भव्य रथयात्रा प्रारंभ हुई, इसके लिए इस्कॉन के भक्तों की विशेष टोलियां भजन-कीर्तन करते हुए भगवान की भक्ति में सराबोर दिखाई दी। इस दौरान भक्तों द्वारा अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए अलग ही जोश व उत्साह देखने को मिला। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रथयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मुस्तैद दिखाई दी।
इस्कॉन प्रचार समिति के प्रधान मनीष कपूर ने बताया कि गुरूवार को नई मंडी मेहता क्लब से शुरू हुई भव्य रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने के लिए नगर क्षेत्र के भ्रमण को निकले, जहां हर ओर भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा नई मंडी क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इससे पूर्व मेहता क्लब नई मंडी में मुख्य अतिथियों के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, साक्षी गोपाल दास जी महाराज, उद्यमी भीम कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, श्रीमोहन तायल, सुरेन्द्र अग्रवाल, संजय गर्ग आदि ने पूजा अर्चना करने के बाद भव्य रथयात्रा का शुभारंभ किया। नई मंडी मेहता क्लब से प्रारंभ भव्य रथयात्रा भगवान जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा नई मंडी स्थित बिंदल बाजार से होते हुए भोपा पुल, मालवीय चौक, टाउन हाल, सदर बाजार, कोर्ट रोड होते हुए हनुमान मंदिर, रुड़की रोड व शिव चौक होते हुए वहां से झांसी रानी, टाउनहाल रोड व मालवीय चौक समेत अन्य मुख्य मार्गों में परिक्रमा करते हुए गांधी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर पहुंच कर देर रात्रि संपन्न हुई, जिसके बाद यहां पर मंदिर प्रांगण में भंडारे आयोजित किया गया। इससे पूर्व भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर रथयात्रा पर पुष्प वर्षा एवं भगवान को भोग प्रसाद अर्पित करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर भगवान जगन्नाथ जी के विशाल रथ को भक्त अपने हाथों से रस्सी के सहारे खींचकर बड़े ही उत्साह के साथ युवाओं की टोली भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी। रथयात्रा में बैण्ड-बाजे व नासिक का ढोल भक्तों के साथ नगर की जनता के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। जनपद मुजफ्फरनगर के भक्तों में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ जी की 25वीं रजत जयंती महोत्सव को लेकर अलग ही उत्साह व जोश दिखाई दिया।
इससे पूर्व बीती रात्रि मौहल्ला लक्ष्मण विहार स्थित बैंकटहॉल में भक्तों के बीच पधारे साक्षी गोपाल दास जी ने अपने भजनों से भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा का गुणगान करते हुए धर्म लाभ पाया। उन्होंने बताया कि गुरूवार सायं भगवान जगन्नाथ के आगमन के उपलक्ष्य में साक्षी गोपालदास महाराज अपने भक्तों के साथ में भव्य संकीर्तन किया जिसके बाद भगवान श्री को 56 भोग अर्पित करने के साथ दिव्य महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कुलबंत सिंघल, मनोज खंडेलवाल, राकेश जैन, अंशुल गर्ग, सौम्य कुच्छल, सचिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, संदीप मित्तल, सतीश अरोरा, अम्बरीश कुमार, अमित, मयंक अग्रवाल, रोशन वर्मा, विकास गोयल, और विकास गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार वर्ष पूर्व हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने के बाद से बीमार चल रहे बीएसएफ जवान का निधन, किया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मोरना ब्लॉक के गांव गंगदासपुर निवासी बीएसएफ के जवान 38 वर्षीय मन्दीप विकल उर्फ मोनू की चार वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के बाद से लगातार उपचाररत रहने के दौरान मृत्यु हो गई। बीएसएफ जवानों की टोली की उपस्थिति में शनिवार को पूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन, इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व

जीआरपी ने दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर हत्या कर योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे आठ हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर जीआरपी ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। वारदात

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

दस्तावेज लेखकों के धरने को व्यापारिक संगठनों का समर्थन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों के समर्थन में शनिवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी घोषित, बृजमोहन तीसरी बार बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं निकट समय में पालिका सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों एवं उनके आवश्यक पत्रालेख समय से तैयार किये जाने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal