पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा वार्ड 17 में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् के सीमा विस्तारित क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 17 कूकड़ा में पेय जलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को पालिका चेयरपर्सन ने ट्यूबवैल के रिबोर कार्य का शुभारंभ किया। इस बीच क्षेत्रवासियों ने कई वर्षों से बनी समस्या का समाधान होने पर उनका अभिनंदन भी किया। यहां पहुंची चेयरपर्सन ने लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र की जरुरत को जानने के साथ भरोसा दिया कि विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।
मंगलवार में वार्ड 17 कूकड़ा के सामने पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवैल निर्माण कार्य के लिए यहां पर ग्राम पंचायत के पुराने व खराब ट्यूबवैल का रिबोर कार्य पास कराया गया था, जिसका शुभारंभ पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने कहा कि पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए पालिका पूरी तरह से संवेदनशील है। यह ट्यूबवैल पालिका सीमा विस्तार से पूर्व कूकड़ा में पंचायत के अधीन संचालित हो रहा था। इसे हैंड ओवर करने में देरी हुई। पालिका ने अपने स्वामित्व में आने के बाद यहां पेयजलापूर्ति की समस्या को समझा, ट्यूबवैल का तकनीकी परीक्षण कराया, तो ये खराब अवस्था में हमें मिला था। इसे तत्काल चलाने के निर्देश दिए। जलकल विभाग ने इसका एस्टीमेट बनाकर दिया तो इसके रिबोर के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवैल संचालन से वार्ड 17 में कूकड़ा व इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों के परिवारों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित होेगी। इसके लिए 15वें वित्त आयोग में टाइड ग्रांट से प्राप्त धनराशि के तहत करीब 24 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो नागरिकों को बेहतर सुविधा व सुरक्षित आवागमन प्रदान करेगा। उन्होंने पूजन करते हुए ट्यूबवैल रिबोर कार्य का शुभारंभ कराते हुए एई जलकल सुनील कुमार तथा जेई जितेन्द्र सैनी को मानक और गुणवत्ता के अनुसार कार्य समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, सुशील गोयल, मुकेश प्रधान, विपिन शर्मा, विपिन प्रजापति, लोकेश बंसल, विवेक मित्तल, नवीन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई