कांवड़ मेले में शिविरों में पेय जलापूर्ति कराएंगी पालिका

Share :

मुजफ्फरनगर। समूचे उत्तर भारत के सबसे लंबी धार्मिक यात्राओं में शुमार कांवड़ यात्रा की सफलता को लेकर नगर पालिका ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पालिका द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू करते हुए यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों के लिए हर बिन्दु पर काम किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में लगने वाले कांवड़ शिविरों में पालिका ने पेयजल की व्यवस्था करने जा रही है, वहीं शिवभक्तों के नहाने के लिए पानी के स्टैंड पोस्ट लगाए जाएंगे। वहीं कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित नलकूपों के संचालन की व्यवस्था रहेगी।
श्रावण माह की शिवरात्रि पर बाबा आशुतोष को जलाभिषेक करने की खातिर गंतव्य की ओर बढ़ते शिवभक्तों के लिए प्रशासन के साथ पालिका प्रशासन स्वागत की तैयारी में जुट गया है। नगरीय क्षेत्र में बाबा के भक्तों को इस बार भी पालिका विभिन्न बिन्दुओं पर कार्य कर रही है। कांवड़ मार्ग में इस बीच जहां अस्थाई लाइटों से रोशन किए जाने की तैयारी है, वहीं शिवभक्तों को इस दौरान पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी करेगी। ऐसे में जहां एक ओर पालिका सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की शिप्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं नगर पालिका कांवड़ शिविरों में भी पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगी। इसके लिए कांवड़ शिविरों में पालिका द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ बझेड़ी अंडरपास पर पानी निकासी के लिए पम्पिंग सैट की व्यवस्था की गई है, ताकि बारिश के दौरान इस मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों के मार्ग को व्यवस्थित किया जा सके।

इन्होंने कहा-
जेई धर्मवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मेले की तैयारियां नगर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर की जा रही है। बझेड़ी अंडरपास पर पानी की निकासी के लिए पम्प लगाया गया है, वहीं मदीना चौक से करीब 150 मीटर पाइप लाइन डाली जा रही है। कांवड़ शिविरों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal