चेयरपर्सन ने किया पालिका का निरीक्षण, पालिका में 10 कर्मी गैर हाजिर

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में सुधार कराने की मंशा के साथ काम रही चेयरपर्सन को उसके अधीनस्थ कर्मचारी सफल नहीं होने दे रहे हैं। कहना गलत न होगा कि उनका नम्र रवैया ऐसे कर्मियों में काम के प्रति प्रेरित करने के बजाए गैर जिम्मेदार बना रहा है। यह बात सोमवार को उस वक्त सही साबित हुई, जब बारिश के बीच अपने निरीक्षण के बाद नगरपालिका में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को टाउनहाल परिसर में बनाई पार्किंग की व्यवस्था बेपटरी होने के साथ विभागीय निरीक्षण में 4 विभागों में कार्यरत दस कर्मचारी गैर हाजिर मिले। चेयरपर्सन ने सभी कर्मियों का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को बारिश से मची नगर क्षेत्र में तबाही के बाद टाउनहाल पहुंची और उन्होंने कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्था को परखा। उन्होंने पालिका परिसर में बेतरतीब खड़े दो पहिया वाहनों को लेकर वहां तैनात गार्ड को हड़काया। उन्होंने स्टोर कीपर तनवीर आलम से पूर्व में बनाई गई वाहन पार्किंग व्यवस्था का उपयोग नहीं कराने पर नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया। वहीं सिक्योरिटी गार्ड आपूर्तिकर्ता फर्म के ठेकेदार को बुलाकर नया गार्ड उपलब्ध कराने व ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
चेयरपर्सन ने कर विभाग का निरीक्षण करते हुए मुख्य लिपिक प्रवीण कुमार से हाजिरी रजिस्टर के अनुसार विभागीय कर्मियों की अपने सामने हाजिरी ली। इसमें कई कर्मी नदारद मिले। उन्होंने सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लेकर अपने कार्यालय में समीक्षा की, जहां पर 10 कर्मी गैर हाजिर मिले, इनमें कर विभाग से मोहन वेद, अरुण कुमार, रोहिल कुमार, नूर मौहम्मद, अनु जोशी, स्वास्थ्य विभाग से संजय कुमार, राजीव कुमार और सोनू अनुचर, जलकल से इमरान खान और निर्माण विभाग से बिजेन्द्र कुमार शामिल रहे। कई कर्मचारी तो हाजिरी लगाने के बताए बिना सूचना के गायब हो गये थे। इस पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्षों को सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई कि निर्माण विभाग के नये एई नेपाल सिंह, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही व एसएफआई वैशाली सोती का नाम उपस्थिति पंजिका में कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज तक भी दर्ज नहीं कराया गया है। उन्होंने इसके लिए संबंधित लिपिक को चेतावनी के साथ अधिकारियों का नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज कराने के साथ प्रतिदिन उनकी उपस्थिति लगवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal