केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा की महत्वपूर्ण बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा पचेंडा रोड स्थित रिजॉर्ट में संपन्न हुई बैठक में केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में पहुंचे अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी धर्मवीर सिंह खोखर ने कहा कि सरकार ने उन्हें केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिलाने का वायदा किया था। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जाटों के साथ हुई एक बैठक में अपना वायदा पूरा करने का आश्वासन दिया था मगर अब सरकार अपने वायदे भूल रही है। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए चर्चा करते हुए विवाह शादी में फिजूल खर्ची, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, मृत्यु भोज पर रोक, समाज में फैली नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए समाज के युवाओं को जागरूक करने पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक में अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश सचिव अरविंद जोहल को बीते दिनों राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को आयोजित बैठक में अरविंद जोहल ने अपनी मंडल कार्यकारणी के गठन की घोषणा के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और इसके साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप। इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी भी मौजूद रही। इस बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र राठी प्रदेश सचिव ने की, जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद जोहल, मनीष चौधरी, अंकुश प्रधान आदि का स्वागत किया। संचालन अंकुर काकरान, दीपक चौधरी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष चौ. ब्रजवीर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना बालियान, बॉबी सिंह, विजय कुमार, यनेंद्र जोहल, युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक राठी, प्रणव बालियान, जुबेर तोमर, रविंद्र प्रधान, अमन रॉयल, विशु मलिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal