मंत्री एवं चेयरपर्सन ने सुनी कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी के मन की बात

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सागर वत्स के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल व नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ टीवी से मन की बात को सामूहिक रूप से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए समाज व देश की सेवा के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए संकल्प को दोहराया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के मुख्य बिंदु आपात काल के 50 वर्ष और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि रहे। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रत्येक सम्बोधन से देश और समाज की सेवा के लिए सभी को एक प्रेरणा मिली, युवाओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मन की बात कार्यक्रम हमें यह एहसास दिलाता है कि भारत की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी जरुरी है, यही लोकतंत्र की असली ताकत है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम मात्र संवाद ही नहीं, अपितु देशवासियों की भावनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। मन की बात में पीएम मोदी द्वारा साझा किए विचारों ने समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्म निर्भर भारत एवं राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर हम सभी को नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने कहा कि हम सब संकल्प लें कि पीएम मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद अमित पटपटिया, समाजसेवी ममता अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, पवन अरोरा, हरीश गुप्ता, सागर वत्स, राधे वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal