कांवड़ यात्रा में नगरपालिका करेंगी ड्रोन कैमरों से निगरानी

Share :

मुजफ्फरनगर। समूचे उत्तर भारत की सबसे लंबी धार्मिक यात्राओं की तैयारी में जुटी मुजफ्फरनगर नगर पालिका सुरक्षा कारणों से अपने ड्रोन कैमरे से कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी करेंगी। शहरी क्षेत्र में इसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा करीब 21 किमी केसेके नजर रखी जाएगी। इसके लिए पालिका ने पूर्व में नगर क्षेत्र में कार्यरत कैमरों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 सीसीटीवी कैमरे और लगाने जा रही है, ताकि निर्विघ्न एवं सुरक्षा के साथ कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
नगरपालिका परिषद की ओर से इस बार शहरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर सक्रियता बढ़ने लगी है। नगर के हृदयस्थल शिव चौक के प्रति शिवभक्तों की बनी आस्था के चलते देवभूमि हरिद्वार से बोल-बम के जयघोष के बीच गंतव्य पर चलकर शिवभक्तों का रेला जनपद की सीमा में पुरकाजी, छपार से होते हुए बझेड़ी अंडर पास से मदीना चौक, कच्ची सड़क व अहिल्याबाई चौक होते हुए शिवचौक पर पहुंचता है। यहां पर भगवान शिव की परिक्रमा करने की जारी परम्पराओं के बीच शहरी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के कारण अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में इस बार पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में 21 किमी कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति व पथ प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं की है। नगर पालिका प्रशासन ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा के लिए पहले से संचालित 37 सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित कराने के साथ कांवड़ मार्ग पर इस बार 40 सीसीटीवी कैमरे और लगाने जा रहा है। इन सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल शिवचौक पर बनने वाले कंट्रोल रूम में रहेगा। यहां एलईडी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका डोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal