मुजफ्फरनगर। 68 नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 19 गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कंपलेक्स विनोद नगर दिल्ली में बीते 29 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित हो रही प्रतियोगिता में ग्राम धनसेनी जनपद मुजफ्फरनगर की बेटी जिया ने फाइनल में प्रवेश करते हुए जनपद का गौरव बढ़ा दिया। जिया राष्ट्र स्तर प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली जिले की प्रथम मक्केबाज है।
जिला कीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जिया ने दिल्ली से दूरभाष पर जिया के पिता नीरज कुमार ने यह शुभ संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिया 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभा कर रही है व प्रिक्वार्टर फाइनल में जिया ने होस्ट टीम दिल्ली की हर्षिता को प्रथम चक्र में हराकर विजेता बनी। क्वार्टर फाइनल में झारखंड की नीता रोज को द्वितीय चक्र में पराजित करते हुए विजय प्राप्त की। रविवार को जिया ने मेघालय की मुक्केबाज को 50 के अंतर से परास्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर मंडल डॉ. अतुल सिन्हा, प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सचिव बॉक्सिंग संघ मुजफ्फरनगर सतीश सहरावत, सचिव मुजफ्फरनगर ओलंपिक संघ अशोक बालियान एवं चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभी प्रशिक्षक एवं बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने जिया को स्वर्ण पदक जीतने के लिए इस बीच शुभकामनाएं दी।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त






