मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने के साथ जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति दिलाने की दिशा में शुरू प्रयासों के बीच पालिका चेयरपर्सन के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने रविवार को टाउन हाल रोड पीस लाइब्रेरी के बाहर से परेशानी का सबब बन चुके अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पालिका टीम ने यहां से चाऊमीन, जूस, फल, कुल्फी आदि के ठेले बड़ी सख्ती के साथ हटवाने के साथ भविष्य में फिर से लगाए जाने पर जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी दी।

नगर पालिका परिषद के प्रवेश द्वारों के साथ पालिका की बाहरी दीवारों से सटे कब्जों को हटाने के बाद पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अब पालिका क्षेत्र में यहां-वहां हो रहे कब्जों को हटाने की दिशा में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। इस बीच उन्होंने पालिका टीम को सख्त निर्देश दिए है कि टाउन हाल के बाहर ही नहीं अपितु इससे जुड़े मार्ग पर कोई भी स्थाई रूप से ठेला नहीं लगाएगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है। इस कड़ी में रविवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर पीस लाइब्रेरी के सामने रविवार को नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बीच कर निरीक्षक अमित कुमार, अमरजीत और बीसी सोनू मिजल द्वारा इस क्षेत्र में लगे चाऊमीन, जूस, कुल्फी और फलों आदि के ठेले हटवाए। पालिका टीम ने इस दौरान उक्त दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि यह पर फिर से ठेले लगवाए गए तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ जुर्माना वसूलते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






