मुजफ्फरनगर। श्री पद्मावती लक्ष्मी देवालय में रविवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। नई मंडी के संकीर्तन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का मंदिर कमेटी पदाधिकारी एवं आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण हैं कि मैं इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनी और मां लक्ष्मी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकी। आयोजन को सफल बनाने में श्रीगोपाल ट्रेडिंग कंपनी व आदित्य वेयर हाउसिंग प्रा. लि. का विशेष योगदान रहा। मंदिर परिसर में संपन्न हुए प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ में यजमान के रूप में अनुश्री-आदित्य भरतिया, साक्षी-अंशुमान भरतिया, गौरंग भरतिया एवं कृतविक शामिल रहे। संपूर्ण कार्यक्रम संचालन विनय गोयल प्रधान व देवेंद्र गर्ग मंत्री के नेतृत्व में संकीर्तन भवन की कार्यकारिणी द्वारा किया गया। संकीर्तन भवन में माँ पद्मावती लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विनय गोयल, रामनिवास मित्तल, हरिशंकर मुंदडा, व्यापारी नेता संजय मित्तल, अनिल बाबरी, उद्यमी नरेन्द गोयल, निरंकार स्वरूप, अरुण खंडेलवाल, सुरेंद्र बंसल, आदित्य, मोनिका गोयल, अनीता गोयल, सरिता गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






