चेयरपर्सन की पहल पर अहिल्याबाई चौक का होगा अब कायाकल्प, कवायद तेज

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका निर्माण विभाग में हुई शिकायतों के चलते लंबे समय तक विकास कार्यों पर लगे ब्रेक अब समाप्त हो गए हंै। इसके साथ पालिका के सभी 55 वार्डों में 110 निर्माण कार्यों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। करीब 7 माह से रूके इन निर्माण कार्यों को शुरू कराने के लिए निर्माण विभाग ठेकेदारों को वर्क आॅर्डर जारी कराने के लिए सक्रिय होने लगा है। इन सभी विकास कार्यों में अहिल्याबाई चौक के प्रतीक्षित कार्य के लिए ठेकेदार को वर्क आॅर्डर जारी करते हुए जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं वहलना चौक सौन्दर्यकरण और वहां पर नमस्ते स्टेच्यू लगाने की योजना पर ब्रेक लगा है।
पालिका क्षेत्र में शहर के सभी 55 वार्डों में राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट के तहत करीब 30-35 करोड़ रुपये की धनराशि से बोर्ड में स्वीकृत कराए 200 से अधिक निर्माण कार्यों में अहिल्याबाई चौक, वहलना चौक का सौन्दर्यकरण करने के साथ ही वहलना चौराहे पर नमस्ते और वेलकम स्टेच्यू के निर्माण, बड़े नाला निर्माण और सरकुलर रोड पर साइड पटरी तथा रेैलिंग लगाने के कार्य प्रमुख रूप से शामिल थे। निर्माण विभाग ने टैंडर प्रक्रिया पूरी की और ठेकेदारों को कुछ कार्यों के लिए वर्क आॅर्डर जारी होने लगे थे, लेकिन इसी बीच पालिका में इन निर्माण कार्यों को लेकर शुरू शिकायत से अफसरों द्वारा वर्क आॅर्डर वापस मंगा लेने से विकास ठप हो गया था। बाद में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की जांच में 34 निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पकड़े जाने पर इन टैंडरों को निरस्त करने की आख्या भेज दी थी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने आख्या पर ये कार्य निरस्त कर दिया था। अब फिर से शुरू हुई कार्यवाही में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने करीब 110 निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही निर्माण विभाग में करीब सात माह से रूके हुए कार्यों को शुरू कराने के लिए ठेकेदारों के अनुबंध प्राप्त कर वर्क आॅर्डर जारी करने का काम भी प्रारम्भ हो गया।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राज्य वित्त में दो बार 75-75 और 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त धनराशि से करीब 50 से ज्यादा निर्माण कार्यों के लिए टैंडर हुए थे। इनमें शिकायत होने के बाद जांच तक कार्य रोक दिया था। अब जांच पूरी होने पर चेयरपर्सन के आदेश पर इनको शुरू कराया जा रहा है। इसके लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसमें अहिल्याबाई चौक के सौन्दर्यकरण और प्रतिमा स्थापना के कार्य के लिए वर्क आॅर्डर जारी कर दिया है। करीब 200 कार्यों में काफी कार्य के लिए कोई भी टैंडर नहीं मिला वहीं कुछ टैंडर निरस्त किये गये हैं। ऐसे में करीब 61 कार्यों के लिए दोबारा टैंडर के आदेश भी निर्माण विभाग को दे दिए गये हैं। इनमें वहलना चौक के सौन्दर्यकरण व स्टेच्यू निर्माण के साथ ही बड़े नाले निर्माण के कुछ कार्य भी शामिल हैं। इसके साथ ही 193 निर्माण कार्यों के लिए भी टैंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के लिए कहा गया है, ताकि जो विकास रूका हुआ था, उसमें तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई