उत्तर प्रदेश के साथ जनपद में शुरू हुई गर्मी की दस्तक, पारा 40 के पास

Share :

मुजफ्फरनगर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच अप्रैल माह में इस बार गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। मौसम में जारी दलाव के बीच बीते कई दिनों से एक बार फिर से जहां दिन गर्म होने लगा है, वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्र में अब अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी से लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है, वहीं घरों से दिन में बाहर निकल पाना भारी पड़ रहा है। मौसम में जारी इस बदलाव में गत नौ अप्रैल को 37.6 डिग्री, 22 अप्रैल को 38.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। ऐसी स्थिति में लू के थपेड़ों से लोग झुलसने को मजबूर हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों को बीमारी भी सता रही है। लीग अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। मौसम में जारी इस बदलाव से जिला अस्पताल के साथ निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। हालांकि सुरक्षा कारणों से चिकित्सक गर्मी व बीमारी से बचने के लिए शीतल जल के साथ पानीदार फलों का इस्तेमाल करने एवं जरुरत होने पर ही घरों से बाहर निकलने की लोगों को इस बीच सलाह दे रहे हैं।
मौसम में जारी बदलाव के बीच मंगलवार का दिन गर्मी के इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को जारी आंकड़ों में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होने का दावा किया है, लेकिन जनपद में लगातार गर्मी बढ़ने के कारण दोपहर के समय सड़कों से बाजारों तक सन्नाटा बनने से दुकानदारों की चिंता बढ़ने लगी है। गर्मी के चलते नगर क्षेत्र में ऐसे में तेज धूप में जहां सड़कों पर पैदल चलना या फिर दुपहिया वाहन से चल पाना मुश्किल हो गया है। वहीं लू के थपेड़े लोगों को बुरी तरह झुलसा रहे हैं। कहना गलत न होगा इस बार अप्रैल माह में ही आसमान से सूर्यदेव आग बरसा रहे हं, जिसने लोगों को बेहाल करने के साथ व्यापारियों की चिंता बढ़ाने का काम किया है। गर्मी की शुरू दस्तक के बीच जहां लोगों को डिहाइड्रेसन की शिकायत अधिक हो रही है, जिस कारण बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे हालातों में बड़ी संख्या में लोगों को बुखार, उल्टी, दस्त, पेट में जलन, पेट दर्द, सिर दर्द, ब्लड प्रेशर आदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही है।

इन्होंने कहा-
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि इन दिनों अत्यधिक गर्मी से लोगों को कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी होना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे इस मौसम में डिहाइडेशन से बचने और त्वचा की ताजगी के लिए पानीदार चीज जैसे खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज आदि मौसमी फल जरूर खाएं। वहीं पानी का इस्तेमाल समस-समय पर करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई