मुजफ्फरनगर। जनपद में मिल रही तमाम शिकायतों एवं स्वास्थ्य विभाग की जांच पड़ताल में फर्जी नर्सिंग होम व चिकित्सकों की धरपकड़ का अभियान जोरों पर है। जनपद में इस अभियान के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर जिला सर्विलांस अधिकारी द्वारा दो चिकित्सालय एवं लैब सेंटर को सील किया गया। टीम द्वारा की गई उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को की गई कार्रवाई में शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित चंदेल हॉस्पिटल, महेश डायग्नोस्टिक सेंटर शहाबुद्दीनपुर रोड, श्रेया हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र शहाबुद्दीनपुर रोड को सोमवार को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी हॉस्पिटल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं कराया गया था। इसके साथ ही इन सभी हॉस्पिटल पर चिकित्सक भी नहीं थे। उन्होंने बताया इसमें से चंदेल हॉस्पिटल का आयुष विभाग में रजिस्टर्ड था, लेकिन उनके द्वारा गैर कानूनी ढंग से हॉस्पिटल में आॅपरेशन थिएटर चलाया जा रहा था तथा एलोपैथिक दवाइयां दी जा रही थी। दूसरी ओर, जांच के रडार पर मनीष डॉयग्निस्टिक का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग में नहीं कराया गया था जिसके लिए इन सभी केंद्रों को सील कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






