अन्याय के खिलाफ एकजुट दिखा जैन समाज, जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। हाल में जैन धर्मावलंबियों पर बढ़ती अत्याचार की घटनाओं के विरुद्ध चार दिवसीय विरोध-प्रदर्शन के बीच सोमवार को जैन समाज जिला मुख्यालय पर एक जुट दिखाई दिया। सकल जैन समाज के बैनर तले मुजफ्फरनगर ने आयोजित विरोध प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन के माध्यम से एक मांग पत्र देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मुख्य रूप से जैन एकता मंच, सकल जैन युवा संगठन, भारतीय जैन मिलन आदि ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन दिया।
जैन एकता मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि जिस प्रकार देशभर में एक साजिश के तहत जैन समाज को निशाना बनाकर संतोंं पर हमले एवं समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के साथ समाधान निकला जाए, अन्यथा अब हम भी चुप नहीं बैठेंगे और अन्याय के खिलाफ आवाज हर स्तर पर उठाई जाएगी। भारतीय सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि जैन समाज पर हिंसा लगातार बढ़ रही है, जिन्हें रोका जाना चाहिए। पंकज जैन गांधी टेंट ने कहा कि समस्त जैन समाज अपने धर्म स्थलों एवं साधु संतों की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध हैं व इस कार्य के लिये कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। इस दौरान मनोज जैन व अजय जैन ने सामूहिक रूप से कहा कि जैन समाज अब चुप रहने वाला नहीं है और हर अत्याचार का जवाब मुखरता से देने का काम करेगा। इस दौरान जैन एकता मंच युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित जैन व सकल जैन युवा संगठन के नितिन जैन ने कहा कि जैन समाज का प्रत्येक नौजवान अपने धर्म व संतों की रक्षा हेतु आंदोलन के रास्ते हर कुर्बानी देने को तैयार है। राष्टÑपति के नाम सौंपे ज्ञापन में जैन समाज ने बीते दिनों यूपी के बड़ौत की दुर्घटना में दिवंगत व घायलों के परिवारों की सरकार द्वारा की गई अनदेखी, जैन सन्तों पर हो रहे हमले जिसमें मध्य प्रदेश के नीमच की घटना, मुम्बई में जैन मंदिर को ध्वस्त किए जाने के साथ जैन शास्त्रों का अपमान किए जाने से आक्रोशित दिखाई दिए। वहीं जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी पर तीर्थ यात्रियों पर किए गए हमलों में एक दंपति जिसमें गर्भवती महिला भी थी उन्हें वहां की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने को लेकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से विप्लव जैन, आशीष जैन, अश्वनी जैन, अनुज जैन, पुनीत जैन, अमूल जैन, डॉ. अमित जैन, निपुण जैन, रविन्द्र जैन, सचिन जैन, विकास जैन, सिद्धांत जैन, अखिलेश जैन, राकेश जैन, नितेश जैन, विभोर जैन, अमित जैन, मयंक जैन, सुनील जैन, विनोद जैन, प्रियांक जैन, संजय जैन, योगेंद्र जैन, अनमोल जैन,दिनेश जैन,कीमती लाल जैन, वैभव जैन, अशोक जैन, अश्वनी जैन, सीमित जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal