दिव्य ध्यान योग आश्रम पर श्रीभगवान आश्रम महाराज ने किया साधु-संतों का स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड राधिकापुरम स्थित जिला पंचायत सदस्य के दिव्य ध्यान योग आश्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने संतों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान 27 अप्रैल को नगर क्षेत्र में निकाली जाने वाली भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आश्रम में संपन्न बैठक में संतों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस भव्य शोभा यात्रा में अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत करेंगे।
सोमवार को पचैंडा रोड स्थित मौहल्ला राधिकापुरम में जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज के दिव्य ध्यान योग आश्रम पर शुकतीर्थ के श्री विष्णु आश्रम के महाराज विष्णु रामानुज जी ने शिरकत की। इस दौरान स्वामी श्रीभगवान जी महाराज ने विष्णु रामानुज जी महाराज का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस बीच यहां स्वामी श्रीभगवान जी महाराज एवं विष्णु रामानुज जी महाराज के अलावा व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, रमन शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आश्रम में संपन्न बैठक में 27 अप्रैल को नगर में निकाली जाने वाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने बताया कि 27 अप्रैल को टाउनहाल परिसर में प्रात: 9 बजे हवन होगा और प्रात: 10 बजे शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा टाउनहाल से प्रारम्भ होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी, सदर बाजार होते हुए वापस टाउनहाल पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में प्रसिद्ध बैंड और भव्य तथा आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। वहीं विष्णु रामानुज जी महाराज ने कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ शोभा यात्रा में शिरकत करेंगे। बाद में स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने संतों एवं अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal