टाउनहाल चाट बाजार के दुकानदारों ने खोला मोर्चा, शिव सेना समर्थन में उतरी

Share :

मुजफ्फरनगर। टाउनहॉल मैदान के बाहर लगने वाले चाट बाजार को हटाए जाने के विरुद्ध अब स्थानीय ठेले वालों ने टाउनहॉल मैदान के बाहर पालिका प्रशासन पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया। यहां फड एवं ठिए लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदारों ने चेताया कि जब तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो जाता, उनका धरना जारी रहेगा।

टाउनहाल के बाहर धरने पर बैठे इन गरीब परिवारों के समर्थन में बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे शिवसेना मंडल प्रमुख शरद कपूर व क्रांति सेना के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में जिला उप प्रमुख संजीव वर्मा, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा व उज्ज्वल पंडित एवं ललित रूहेला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका प्रशासन गरीब ठेले वालों के मुंह का निवाला छीनने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय भाजपा के जनप्रतिनिधि लोगों के रोजगार छीनने में अपना रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना इन गरीब मजदूरों की आवाज हर स्तर पर बुलंद करेगी और यदि पालिका प्रशासन ने चाट बाजार को हटाने का निर्णय नहीं बदला तो शिवसेना व क्रांतिसेना पालिका प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल देगी। उन्होंने कहा कि अभी शांतिपूर्वक धरने के माध्यम से गरीब ठेले वालों की आवाज उठाई जा रही है, लेकिन यदि जरुरत पड़ी तो पार्टी के वेस्ट उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा को अवगत कराकर नई रणनीति तैयार कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। धरना स्थल पर ईश कौशल, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश सैनी, पंकज कुमार, मदनपाल, आजाद कुल्फी आदि ठेले वाले उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal