क्रांति सेना ने बांग्लादेश का फूंका झंडा, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या व धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले के विरोध में क्रांति सेना ने कलेक्ट्रेट पहुंच जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश का झंडा फूंका और वहां के प्रधानमंत्री के चित्र पर जूते चप्पल बरसाए। इससे पूर्व क्रांति सेना के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से बांग्लादेश के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे।
प्रदर्शन नेतृत्व कर रहे क्रांति सेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता के बाद बांग्लादेश में कट्टरपंथी मुसलमानों का पूरी तरह कब्जा हो चुका है वहां रहने वाले हिंदुओं पर अत्याचारों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने और बांग्लादेश के साथ बिल्कुल नरमी नहीं बरते जाने के साथ ही व्यापारिक संबंध खत्म किए जाने और संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाए जाने की मांग की। इस दौरान मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन के दौरान शालू चौधरी, आनंद प्रकाश गोयल, चेतन देव, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, मंगतराम, आशीष मिश्रा, सहेंद्र कश्यप, अजय सैनी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, योगेंद्र सैनी, पूनम, निधि शर्मा, मीनू शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal