संविदा सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, पालिका से मांगा वर्दी भुगतान

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को पालिका के सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने समाज के लोगों संग ईओ पालिका से मुलाकात की और नियमित सफाई कर्मियों की भांति संविदा सफाई कर्मियों के लिए वर्दी मद में नगद भुगतान कराए जाने की मांग की।
सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश उटवाल और पूर्व महामंत्री मदन लाल के नेतृत्व में मंगलवार को वाल्मीकि समाज के कई लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिले और उन्हें संविदा सफाई कर्मियों से जुड़ी समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित कर्मियों की भांति वर्दी मद में तय धनराशि का नगद भुगतान किए जाने की मांग करते हुए कहा कि नियमित सफाई कर्मियों को प्रति वर्ष ठण्डी व एक वर्ष के अंतराल पर गरम वर्दी दिए जाने का प्रावधान है, जिसका उन्हें इस बार लाभ दिया जा रहा है, लेकिन संविदा सफाई कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शासन द्वारा साल 2021 में संविदा कर्मियों को वर्दी मद का लाभ दिए जाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी उनको वर्दी मद का पैसा नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। जबकि खतौली नगर पालिका परिषद् में संविदा सफाई कर्मियों को इसका लाभ शासनादेश के अनुसार कर दिया गया है। ज्ञापन में समाज के नेताओं ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों को दो गरम, तीन ठंडी और तीन बरसाती वर्दी का भुगतान पालिका प्रशासन पर लंबित है, जिनका भुगतान नकद किए जाने की मांग ईओ से करते हुए ज्ञापन के साथ उक्त शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि इस संबंध में पालिका के प्रभारी एनएसए योगेश कुमार को कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। शासनादेश है तो संविदा कर्मियों को भी वर्दी मद में लम्बित भुगतान कराया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार, राजेश कुमार, दीपक, अशोक कुमार और सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal