उद्यमियों ने उठाई प्रदूषण के कारक चिन्हित कराने की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। आईआईए ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए मौजूदा परिस्थिति में उद्योगों द्वारा मानकों का उपयोग करने का दावा करते हुए बढ़ते प्रदूषण के लिए उद्योगों के बजाए अन्य कारकों को इसका जिम्मेदार ठहराया। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिलकर इन उद्यमियों ने समग्र योजना बनाने की मांग की।
आईआईए चैप्टर चेयरमैन पवन गोयल के मागर्दशन में सोमवार को उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण अंकित सिंह से विभागीय कार्यालय जाकर मिला। इस दौरान अनेक मुद्दों पर वार्ता करते हुए एक ज्ञापन क्षेत्रीय अधिकारी को सौंपा। इसमें उद्यमियों ने जनपद के उद्योग और नागरिकों की ओर से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश फैक्ट्रियां तय मानकों के अनुरूप चल रही हैं और सीएक्यूएम के गत वर्ष के निर्देर्शों के अनुरूप जनरेटर लगाए हैं। पीएनजी के साथ ईंधन का उपयोग निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण भी विभिन्न विभागों द्वारा नियमित होता है। इसके बावजूद, वायु गुणवत्ता में गिरावट आना, दर्शाता है कि फैक्ट्रियों का इसमें योगदान नहीं है। उद्यमियों ने कहा कि जनपद में प्रदूषण फैलाने के दूसरे कारकों में मुख्य रूप से नागरिक व कृषि अपशिष्ट जलना, कोल्हुओं से प्रदूषण, वाहनों की अधिकता से प्रदूषण, धूल-अन्य ठोस अपशिष्ट का खराब प्रबंधन, पालिका और पंचायतों द्वारा कूड़े का सही तरह से निस्तारण न करना, निर्माण गतिविधि और सड़कों की खराब स्थिति से धूल का उड़ना शामिल है। उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने और सभी कारणों को चिन्हित करके इन अनियंत्रित गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए जरुरी कदम उठाने की मांग करते हुए वायु गुणवत्ता के लिए एक समग्र योजना बनाए जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, सचिव अमित जैन, जॉइंट सेक्रेट्री उमेश गोयल, अमन गुप्ता व राहुल मित्तल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal