शांति सेना ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार, किया धरना-प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। शांति सेना से जुड़े सैंकड़ों महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को देश में तेजी से बढ़ती जा रही महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जुलूस निकलकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जुलूस के साथ पहुंची इन महिलाओं ने जहां महंगाई खत्म करो, बेरोजगारों को रोजगार दो को के नारे लगाए वहीं डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में समस्याओं का निदान कराए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट में पहुुंचे शांति सेना के अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता एड. ने कहा कि शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन देने से कुछ नहीं होता, अब हमारा मुख्य मकसद आम जनमानस को जागरूक करने का है। इससे पूर्व शांति सेना का उक्त जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता एड. ने कहा कि देश में बेरोजगारों की संख्या 45 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जिसमें युवा के साथ महिला बेरोजगारों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने दावा किया कि इनमें भी 30 फीसदी बेरोजगार ग्रेजुऐटस हैं जो बिना पढेÞ-लिखे अशिक्षित लोगों से नौ गुना से अधिक है। रोजगार और सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। नोटबंदी व जीएसटी ने असंठित क्षेत्रों में रोजगार की कमर तोड़ दी है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ी है। इस वक्त दाल, तेल, सब्जियां, खाद्यान, सबके भाव आसमान छू रहे हैं। रुपये की कीमत, डॉलर के मुकाबले 85 रह गई है। यही हाल रहा तो देश भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से कुसस पाल, जोगेन्द्री कश्यप, रूखसाना, शिवांगी, सुरेन्द्र, सोमिन्द्र, पुष्पेन्द्र, हिदायतुल्ला खां, सुखबीर, रामो, राखी, पूजा, मांगी, बबली, मोनिका, खुशी, वर्षा, राजन, राजेश्वरी, बिजेन्द्र, सिखा, बबिता, ममतेश, पिंकी, रेखा, कुन्तेश, ओमवती, ताहिरा, सोनिया, सुषा, संगीता, सुरेशो, अनिता, मोनिका, लोकेश, मुन्नी, चन्द्रवती, रीना, गुलफशा आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal