मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अभिलेखागार लिपिक को प्रभारी ईओ द्वारा अपूर्ण जानकारी देते हुए सम्पत्ति नकल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के आरोप में नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह के मेडिकल लीव पर चले जाने के बाद वर्तमान में उनका चार्ज जलकल अभियंता सुनील कुमार पर था, लेकिन वो भी 16 अक्टूबर से जरुरी बैठक के लिए लखनऊ चले गए। इस बीच नगर पालिका के प्रभारी ईओ के रूप में एई निर्माण अखण्ड प्रताप सिंह पालिका के प्रशासनिक कार्यों को देख रहे हैं। उन्होंने अभिलेखागार के लिपिक तनवीर आलम को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि लिपिक द्वारा अपूर्ण जानकारी देते हुए उनसे नकल संबंधित उक्त दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का कार्य किया है। जारी नोटिस में कहा गया कि 17 अक्टूबर को लिपिक तनवीर आलम ने नकल संबंधी दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर प्रभारी ईओ के रूप में कराये गये, ये कार्य उनको गुमराह करने के साथ अपूर्ण जानकारी देकर कराया है।
उधर, लिपिक तनवीर आलम ने बताया कि कर अधीक्षक के द्वारा किये जा रहे अभिलेखागार के कार्यों को पालिका चेयरपर्सन द्वारा परिवर्तित करते हुए ईओ को दे दिया, जबकि 4 अक्टूबर को चेयरपर्सन द्वारा जारी आदेश में नकल संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए जलकल अभियंता सुनील कुमार को अधिकार दिया गया।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






