पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी छोड़ी 4,348 ने परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों के लिए रविवार को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन भी लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। इस बीच जनपद के सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न परीक्षा में पंजीकृत 15,360 अभ्यर्थियों में से मात्र 11,012 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में प्रतिभाग किया गया, जबकि 4,348 अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे। बीते दिवस भी 4,526 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे।
रविवार में जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई उप निरीक्षक नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा की जानकारी देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को 2 पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में पहली पाली प्रात: 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 03 से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में 17 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की दो पालियों में जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई उक्त परीक्षा में पंजीकृत कुल 15,360 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिसमें से मात्र 11,012 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 4,348 अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व शनिवार को पहले दिन भी पंजीकृत 15,360 अभ्यर्थियों में से 10,826 अभ्यर्थी परीक्षा में अपने भाग्य आजमाने के लिए पहुंचे थे, वहीं 4,526 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस बीच परीक्षा को नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न कराने की खातिर इन परीक्षा केंद्रों के बाहर सघन तलाशी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया गया। इस दौरान मुख्य गेट पर जैमर व बायोमेट्रिक उपस्थिति के माध्यम से शुचिता सुनिश्चित की गई। दो दिवसीय परीक्षा के निर्विघ्न संपन्न होने के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal