*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के सम्मान, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। हमें सदैव तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचा रहा है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

यह तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ा मंडल, केशव मंडल, नई मंडी मंडल एवं हनुमत मंडल में आयोजित की गई, जहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी यात्राओं में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विकास पंवार, विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, संजय गर्ग, विजयी प्रजापती, ममता अग्रवाल, सचिन त्यागी, विपुल त्यागी, यशपाल पंवार, दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर पाल, अमित शास्त्री, प्रशांत गौतम, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अमित पटपटिया, मोनाली पँवार, शालब गर्ग, हिमांशु गोयल, राधे वर्मा, मनोज पांचाल, अमित सुधा, चमन वाल्मिकी, ललित वाल्मिकी, सुशील गोयल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रध्वज का सम्मान बढ़ाएं तथा देशभक्ति का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाएं।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal