शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, पहले दिन बिके 30 पर्चे

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट की बजी रणभेरी बीच उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार प्रात: 11 बजे से थ्री लेयर सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। इस चुनाव में मुजफ्फरनगर के समेत पड़ौसी मेरठ जनपद से भी कई दावेदारों ने कचहरी पहुंच उपस्थिति दर्ज की है। शुक्रवार को पहले दिन सपा की घोषित प्रत्याशी व उनके पति के नाम से पर्चे खरीदे गए, वहीं सपा से गठबंधन होने के बाद भी कांग्रेस से टिकट मांगने वाले पर्चा खरीदने नामांकन स्थल पर पहुंचे। इसके साथ पहले दिन पर्चे खरीदने के लिए खासी भीड़ दिखाई दी। इन लोगों को चैकिंग के बाद नामांकन कक्ष तक जाने दिया। डीएम और एडीएम प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल तक की गई व्यवस्था और सुरक्षा को भी परखा। इस दौरान करीब 30 पर्चे बिके, जबकि किसी भी दावेदार ने नामांकन नहीं किया।
मीरांपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को शुक्रवार से कचहरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट में स्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में बनाए नामांकन कक्ष में रिटर्निंग आॅफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार नामांकन प्रक्रिया की खातिर पूरी टीम संग मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय तक बैरिकेडिंग की गई है, ताकि सुरक्षा और प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इस बीच प्रत्याशियों को नामांकन पत्र नि:शुल्क प्रदान किए जाने की शुरू प्रक्रिया के बीच सपा की घोषित प्रत्याशी सुम्बुल राणा, उसके पति शाह मौहम्मद, कांग्रेस से अरशद राणा व सुशील शर्मा समेत करीब दो दर्जन दावेदारों ने मजबूती से दावेदारी को नामांकन कक्ष से पर्चे खरीदे। नामांकन पत्र खरीदने वालों की इस भीड़ में मीरांपुर और मुजफ्फरनगर शहर से अनेक लोग पर्चा खरीदने पहुंचे वहीं मेरठ से अजीत प्रताप सिंह ने अपने व पत्नी के नाम रालोद-लोकदल पार्टी से दो पर्चे खरीदे। इसके साथ सपा द्वारा कांग्रेस के साथ गठबंधन में मीरांपुर सीट से पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल को प्रत्याशी बनाने के बावजूद कांग्रेस से अरशद राणा ने भी पर्चा खरीदा है। सुशील शर्मा लंबे समय से बसपा से इस बार दावेदारी कर रहे थे, उन्होंने टिकट भी निर्दलीय के रूप में पर्चा खरीदा है। अपराह्न 3 बजे तक करीब 30 दावेदारों ने निर्दल व अन्य दलों के प्रत्याशी के नाम पर पर्चा खरीदे हैं।

इन्होंने कहा
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 29 और 30 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी। उपचुनाव के लिए मीरांपुर विधानसभा सीट को छह जोन और 33 सैक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यहां मतदान 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को संपन्न की जाएगी। मतगणना के लिए नवीन मंडी स्थल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान निर्वचन आयोग के दिशा निर्देशन में व्यवस्था की गई है और प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोग ही अंदर जा पायेंगे।े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal