उप चुनाव तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, परखी व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में दोपहर बाद उप चुनाव की घोषणा के मद्देनजर डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारियों ने मीरांपुर विधान सभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के साथ व्यवस्थाएं देखी। इसी कड़ी में डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ंिसंह संग कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण करते हुए उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी की कोर्ट की व्यवस्थाओं को परखने के साथ जरुरी दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार सायं को चुनाव आयोग की ओर से होने वाली यूपी में उप चुनाव की घोषणा के बीच जनपद में मीरांपुर विधानसभा में प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को कमर कस ली है। डीएम उमेश मिश्रा ने मंगलवार को इन्हीं तमाम तैयारियों को लेकर एडीएम ई. नरेन्द्र बहादुर ंिसंह के साथ पहले चुनावी प्रबंधन को लेकर मंत्रणा की। उसके बाद उन्होंने कचहरी में होने वाली उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर इस बीच कलेक्टेट परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की कोर्ट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बता दें, मीरांपुर उप चुनाव के लिए पूर्व की भांति नामांकन प्रक्रिया इस कोर्ट में संपन्न होगी। निरीक्षण के बाद एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने नामांकन स्थल पर बैरिकेटिंग समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये है। साथ ही नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और आदर्श आचार संहिता सख्ती से लागू करते हुए पूरी व्यवस्था पारदर्शी बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal