संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने पुलिस कमिश्नर के विरुद्ध खोला मोर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर। साधु-संतों के हो रहे तमाम उत्पीड़न व हिंदू नेताओं के विरुद्ध बढ़ती कानूनी कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुुंच डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू संगठनों ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पर पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा द्वारा काफी लम्बे समय से हिन्दू नेताओं के उत्पीड़न के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बीते 13 अक्टूबर में डासना देवी मन्दिर गाजियाबाद में हिन्दू समाज की पंचायत रोकने को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कार्यकर्ताओं, साधु-संतों व महात्माओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इसके अलावा बीते दिनों डासना देवी मन्दिर पर हमला करने वाले कट्टरपंथियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होंने मांग की कि गाजियाबाद के जन विरोधी पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज सैनी, संजय अरोरा, बाबू राम पाल, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, पंकज भारद्वाज, विपिन कुमार, बिट्टू सिखेडा, अक्षय शर्मा, लोकेश सैनी, रविन्द्र नायक, राजू सैनी, सुरेन्द्र मित्तल, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप, पवन राणा, राजीव गोस्वामी एड, महन्त पकज कृष्ण शास्त्री, विकास अग्रवाल, संदीप पुंडीर, अरविन्द सैनी, गुरू गोहर वाल्मीकि, हिमांशु सैनी, सतेन्द्र सैनी, गौरव मुडे, संदीप ठाकुर, विनय जोगी, सचिन कपूर, पुष्पेन्द्र सैनी, राजकुमार, जोगेन्द्र सिंह, सचिन त्यागी, शेलू कश्यप, गंगेश चौधरी, भारत खोखर, विवेक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई