जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी मीरांपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने सभी उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि मीरांपुर विधानसभा उप निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग के जो दिशा निर्देश हैं, उन्हें भली-भांति अच्छे से पढ़कर समझ लें। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स का दायित्व निर्वाचन प्रक्रिया को सफल कराने में बहुत अहम भूमिका होती है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि आज जो निर्वाचन कार्य के संबंध में प्रशिक्षण के माध्यम से समझाया जा रहा है, उसे ध्यान पूर्वक समझ लें, यदि कहीं कुछ समझ में ना आए तो, दोबारा उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर से कहा कि जिस तरह आप लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इसी तरह सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करवाएं।
जिला पंचायत सभागार में संपन्न प्रशिक्षण में अपर जिला अधिकारी वित्त गजेंद्र कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय, मतदान स्थल पर पहुंचने के बाद निर्वाचन कार्य, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय द्वारा किये जाने वाले कार्य, वीयू, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट, 17 ए रजिस्टर, प्रारुप 17 बी भाग-1 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास एवं जिला पंचायत राज अधिकारी समेत प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर व पार्षदों ने मनाया जश्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal