पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है।
शुक्रवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश एव ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट गई है। किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलों से सबसे ज्यादा सब्जी की खेती करने वाले किसान प्रभावित हुए हैं। कई बीघा में लगी सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसानों मुनेश देवी, सुशील सैनी, अंकित सैनी, खिजरयात, अफजाल, जहीर, अचपल, जगपाल, दिलशाद, मंगा हसन, इरशाद और कृष्ण सैनी ने बताया कि इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन ओलावृष्टि ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।

रोहालकी किशनपुर में बारिश और तेज हवा का कहर, घरों पर गिरे पंचायती पेड़; बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो






