मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन अनुभाग के यूकेजी विद्यार्थियों के लिए लिंक रोड, गांधी कॉलोनी स्थित स्मार्ट बाजार में एक विशेष शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर दैनिक जीवन की गतिविधियों से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाजार में वस्तुओं की उपलब्धता, उनके चयन, खरीदारी की प्रक्रिया तथा खरीदे गए सामान को बदलने से संबंधित बुनियादी जानकारी प्राप्त की।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण से प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने यूकेजी के छात्र छात्राओं को उनके शिक्षक-शिक्षकाओं के साथ सवेरे इस शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। बच्चों ने स्मार्ट बाजार पहुंचकर वहां पर विभिन्न उत्पादों को देखकर उनकी पहचान की और बाजार में सामान के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा खरीद-बिक्री की व्यवस्था को समझा। यहां पर बच्चों ने खरीदारी भी की और एक सुखद अनुभव करते हुए भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान बच्चे उत्साहित और उल्लासित नजर आये।

विद्यालय प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि बचपन सीखने और नई चीजों को समझने की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है। जब बच्चों को पुस्तकों में पढ़ाई जाने वाली अवधारणाओं को वास्तविक जीवन में देखने और समझने का अवसर मिलता है, तो उनका ज्ञान अधिक स्थायी और प्रभावी बनता है। उन्होंने बताया कि इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ अवलोकन, संवाद, निर्णय लेने और सामाजिक व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीखने का अवसर मिला। वास्तविक परिवेश में आयोजित इस अनुभवात्मक शिक्षण गतिविधि ने बच्चों की जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया और उन्हें रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली प्रक्रियाओं से सहज रूप से परिचित कराया। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी में जिज्ञासा, आत्मविश्वास, स्वतंत्र चिंतन और व्यवहारिक समझ विकसित हो। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। ऐसे शैक्षिक भ्रमण बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें वास्तविक दुनिया से जोड़ने में सहायक होते हैं। स्मार्ट बाजार का यह भ्रमण यूकेजी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रोचक और आनंदपूर्ण अनुभव रहा। इस आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सहयोगी कर्मियों का भी भरपूर योगदान रहा।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया






