मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेजों, गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में उन्हें चुप रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं की मदद लेनी चाहिए। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102 तथा एंबुलेंस सेवा-108 प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय भी है।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों






