आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक आपातकालीन परिस्थितियां तैयार कर प्रशासन और विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखा गया। उत्तराखंड शासन के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, उपलब्ध संसाधनों की स्थिति जांचना तथा राहत एवं बचाव दलों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना रहा। मॉक एक्सरसाइज के दौरान बाढ़, भगदड़, अग्निकांड, भूकंप और सड़क दुर्घटना जैसी संभावित आपदाओं को आधार बनाकर अभ्यास किया गया।
इसी क्रम में शनिवार सुबह 9:35 बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र हरिद्वार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार बीएचईएल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भूकंप के कारण विद्यालय की छत गिरने तथा मलबे में कुछ बच्चों के दबे होने की काल्पनिक स्थिति बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव से जुड़ी टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अभ्यास के दौरान यह परखा जा रहा है कि आपदा की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग कितनी तेजी से सक्रिय होते हैं, घटनास्थल तक राहत एवं बचाव दल कितने समय में पहुंचते हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था किस प्रकार संचालित होती है। इस तरह की मॉक एक्सरसाइज का विशेष महत्व हरिद्वार जैसे धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में और भी बढ़ जाता है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन रहता है। धार्मिक आयोजनों, स्नान पर्वों और आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत भगदड़, आगजनी, बाढ़ तथा अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन की सतर्कता और तैयारियां बेहद जरूरी हैं। प्रशासनिक स्तर पर आयोजित इस अभ्यास से न केवल विभागीय कमियों की पहचान करने में मदद मिलेगी, बल्कि वास्तविक आपदा के समय बेहतर तालमेल के साथ त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता भी विकसित होगी। इसका उद्देश्य स्पष्ट है कि आपदा आने पर प्रशासन की प्रतिक्रिया केवल औपचारिक न रहकर प्रभावी, व्यवस्थित और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली हो।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों

मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

तकनीकी ज्ञान करियर के लिए उपयोगी, प्रबंधन विभाग में कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग (एमबीए) में 26 नवंबर को ‘Presentation Competition on Learning & Observation on Industry Interaction’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ मित्तल (डीन, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) एवं पंकज कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन संकाय) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal