मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। योजना के तहत 100 माध्यमिक विद्यालय, 60 निजी विद्यालय तथा 40 सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक संस्थान में 100 प्रतिभागियों को तीन से चार घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों की सहभागिता भी अनिवार्य होगी।
प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग आग से बचाव एवं उपकरणों के इस्तेमाल, स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक उपचार और सीपीआर तथा 82वीं बटालियन एनसीसी सुरक्षित निकासी और बचाव कार्यों की जानकारी देगी। इसके अलावा भूकंप से बचाव, मॉक ड्रिल और दामिनी ऐप के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 500 विद्यार्थियों की सहभागिता से जिला स्तरीय मेगा इवेंट आयोजित किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, जिला सूचना अधिकारी नर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक






