बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े भारी-भरकम यूकेलिप्टस के पेड़ तेज हवा और बारिश के कारण गिर गए। इन पेड़ों की चपेट में बिजली के खंभे और लाइनें आने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक ओर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर बिजली और पानी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से जल्द मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पेड़ों को हटाने, क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत कराने और पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों को मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि रास्ता साफ होने के साथ-साथ बिजली और पानी की आपूर्ति भी जल्द सुचारु हो सके। अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की इस समस्या को कितनी जल्दी दूर कर पाते हैं।

पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग
पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई






