श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविधालय क्रॉस कंट्री विजेता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) चौम्पियनसिप 2026 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही क्रॉस कंट्री (पुरूष) एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा क्रॉस कंट्री (महिला) एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री चौम्पियनसिप के बारे में जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने बताया कि यह प्रतियोगिता एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर में खेली गई। इस प्रतियोगिता में मॉं शाकुम्भरी, विश्वविद्यालय से संबंधित पुरूष एवं महिला वर्ग निम्न महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एसडी मैनेजमेंट मुजफ्फरनगर, वीएसपी(पीजी) कॉलेज, कैराना आदि महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में पुरूष तथा महिला वर्ग की 10 किमी की दौड कराई गई। जिसमें खिलाडियों ने बडी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने खिलाडियों के महाविद्यालय आगमन पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है, इस प्रतियोगिता में भी इस महाविद्यालय के प्रतिभागियो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य ने सभी विजयी खिलाडियों को उनकी जीत पर उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उनको बधाई दी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई

रोहालकी किशनपुर में बारिश और तेज हवा का कहर, घरों पर गिरे पंचायती पेड़; बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो

गांव की सुख-शांति और खुशहाली के लिए निकाली ज्योति पदयात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर से मां भगवती की पवित्र ज्योति लेकर फलोदा गांव के लिए रवाना हुए। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी इस पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए गांव की उन्नति, परिवारों

सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) के रंगमंच पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। दादा गुरु भगवत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, ताड़का, राजा जनक, किसान आदि पात्रों की भूमिका में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, शानदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से रामलीला देखने

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आयी गोर्खाली महिला कल्याण समिति

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों

एसपी सिटी ने किया ज्वालापुर कोतवाली का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शुक्रवार को एसपी सिटी दीपक सिंह ने ज्वालापुर कोतवाली का अद्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ज्वालापुर संजय चौहान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थाना कार्यालय, मैस, मालखाना बैरक आदि की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्लाह व अन्य साजो सामान को सफाई के साथ तैयारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal