नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आयी गोर्खाली महिला कल्याण समिति

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों की मदद के लिए जुटायी गयी राशि में गोर्खाली महिला कल्याण समिति 50 हजार रुपये और समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने एक लाख 20 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया है। समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करना सभी का सामाजिक दायित्व है। नेपाल में बाढ़ के कारण लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से आपदा प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी, रेखा शर्मा और चंपा उपाध्याय ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना का परिचायक है। सपना खड़का, मंदिरा भंडारी और तारा शर्मा ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि संकट के समय समाज के लोगों को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान लोकनाथ सुबेदी, शमशेर बहादुर बम और विजय शर्मा सुबेदी सहित अन्य कई लोगों ने भी सहयोग किया। सहायता राशि सौंपने के दौरान पदम प्रसाद सुबेदी, कमला सुबेदी, पदमा पाण्डेय, शारदा सुबेदी, चंपा उपाध्याय, मंदिरा भंडारी, तारा शर्मा, विजय शर्मा सुबेदी, शमशेर बहादुर बम और कमल खड़का सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सर छोटूराम जी का जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर छोटूराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सर छोटूराम जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के मसीहा ‘दीनबंधु’ सर चौधरी छोटूराम जी एक

जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को मिले एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, आपदा की स्थिति में भी मिले सरकारी सहायता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के जीएसटी पंजीकृत व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही आग लगने, बारिश का पानी भरने तथा अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal