सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) के रंगमंच पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। दादा गुरु भगवत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, ताड़का, राजा जनक, किसान आदि पात्रों की भूमिका में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, शानदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से रामलीला देखने आए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ताड़का की डरावनी प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया तो मिथिला में सूूखा पड़ने पर किसान की व्यथा और वर्षा के लिए राजा जनक के हल चलाने के दृश्य को देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों का प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कमेटी का प्रयास है कि प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन और अधिक भव्यता के साथ किया जाए। रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति आयोजन की सफलता और भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। मंच संचालन ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल एवं प्रवक्ता डा. संदीप कपूर ने किया। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन, मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं दर्शक मौजूद रहे।

पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई

रोहालकी किशनपुर में बारिश और तेज हवा का कहर, घरों पर गिरे पंचायती पेड़; बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो

श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविधालय क्रॉस कंट्री विजेता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) चौम्पियनसिप 2026 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही क्रॉस कंट्री (पुरूष) एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा क्रॉस कंट्री (महिला) एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

गांव की सुख-शांति और खुशहाली के लिए निकाली ज्योति पदयात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर से मां भगवती की पवित्र ज्योति लेकर फलोदा गांव के लिए रवाना हुए। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी इस पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए गांव की उन्नति, परिवारों

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आयी गोर्खाली महिला कल्याण समिति

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों

एसपी सिटी ने किया ज्वालापुर कोतवाली का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शुक्रवार को एसपी सिटी दीपक सिंह ने ज्वालापुर कोतवाली का अद्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ज्वालापुर संजय चौहान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थाना कार्यालय, मैस, मालखाना बैरक आदि की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्लाह व अन्य साजो सामान को सफाई के साथ तैयारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal