मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भूदेव सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, भागवंती इंटर कॉलेज तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता/मेजबानी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा नशे एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी का विशेष अभिभाषण का लाइव प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी सुदर्शन सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया और अपने खेल अनुभव साझा करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उनसे खेलों, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अवसरों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम के आयोजन में माई भारत (MY Bharat) के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। जिला युवा अधिकारी श्रीमती अवेक्षा कपूर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYVs) पूजा, आकाश, शिवम, सरिता, मीना कुमारी एवं मोनिका ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाविद्यालय की आयोजन समिति में प्रो. अरुण कुमार (मॉडरेटर), प्रो. ओमबीर सिंह (सदस्य, आयोजन समिति एवं धन्यवाद ज्ञापन), डॉ. हरि शंकर राठौर (जिला नोडल समन्वयक, NSS), डॉ. सुधीर पाल (NSS अधिकारी), डॉ. सायोनी दास (NSS अधिकारी) तथा प्रो. सहदेव मान (क्रीड़ा प्रभारी) ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रो. आर.के. सिंह, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. गिरिराज किशोर, प्रो. वीरेन्द्र कुमार, प्रो. हरिओम शर्मा, प्रो. श्रीकांत, डॉ. के.पी. मलिक, डॉ. पी.के. भारती एवं डॉ. रेनू सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में खेलों के महत्व, युवा सहभागिता, स्वस्थ जीवनशैली, नशामुक्ति तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर जागरूकता एवं संवाद किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, MY Bharat स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने तथा खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रो. ओमबीर सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, खेल भावना एवं युवा ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और






