पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके कुछ पुराने व्यावसायिक वाहनों को शामिल किया गया है।
योजना के संबंध में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस एवं ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव, व्यावसायिक वाहन डीलर, बैंक शाखाओं के प्रबंधक तथा पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (RVSF) के संचालकों ने भाग लिया। बैठक में पुराने वाहनों के स्वामियों को योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभों और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। परिवहन विभाग के अनुसार, BS/URO-I, II, III एवं BS-IV श्रेणी के पात्र पुराने वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र पर स्क्रैप कराने के बाद नए BS-VI, CNG अथवा इलेक्ट्रिक व्यावसायिक वाहन खरीदने पर पंजीकरण की तारीख से 10 वर्ष तक 100 प्रतिशत मोटर वाहन कर में छूट का प्रावधान है। इसके साथ ही नए वाहन के पंजीकरण शुल्क में भी 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
बस एवं मालवाहक वाहन स्वामियों के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण सुविधा के तहत पुराने वाहन को स्क्रैप करने पर प्राप्त Certificate of Deposit (CoD) के आधार पर नया BS-VI डीजल, CNG अथवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पुराने वाहन से संबंधित एक वर्ष से अधिक पुराना बकाया राजस्व, जिसमें कर एवं शास्ति शामिल है, पूर्ण रूप से माफ किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत वाहन निर्माता कंपनियों (OEMs) की ओर से नए वाहन की खरीद पर 8 प्रतिशत तक अग्रिम छूट भी दी जाएगी। वहीं, जो वाहन स्वामी स्क्रैप कराने के बाद तत्काल नया वाहन नहीं खरीदना चाहते, उन्हें प्राप्त Certificate of Deposit (CoD) के हस्तांतरण/ट्रेडिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त वाहनों के लिए पांच वर्ष तक मासिक ईंधन वाउचर तथा नया वाहन खरीदने के लिए लिए गए ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का प्रावधान बताया गया है।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से योजना का लाभ लेने के लिए बिना विलंब ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की है। योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित है, इसलिए निर्धारित लाभों के लिए समय पर आवेदन करना महत्वपूर्ण है। वाहन स्वामी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीयन परिवहन विभाग के निर्धारित पोर्टल पर कर सकते हैं। पंजीयन अथवा योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर ट्रांसपोर्ट नगर, भोपा रोड स्थित परिवहन विभाग कार्यालय, मुजफ्फरनगर में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहन स्वामियों से पुराने वाहनों को अधिकृत RVSF में स्क्रैप कराकर योजना के तहत उपलब्ध आर्थिक एवं कर संबंधी लाभों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कांटे वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal