80वें स्वतंत्रता दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल एवं एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचर्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। सभी अतिथियों को विद्यार्थियों द्वारा हैंडमेड तिरंगा बैज लगाकर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत, शास्त्रीय नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के महापुरुषों, बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
शिक्षिकाओं वारिका शर्मा एवं नेहा कौशिक तथा शिक्षक विपुल छाबड़ा ने कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12 के छात्र अनंत जैन ने अंग्रेजी तथा छात्रा साक्षी ने हिंदी में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। प्राइमरी एवं मिडिल विंग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। कोच कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाले कक्षा 11 के छात्र वंश धीमान तथा स्काउटिंग के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सतीश चंद गोयल ने अपने संबोधन में युवाओं को संस्कार, सभ्यता और राष्ट्रवाद के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करते हुए महापुरुषों एवं शहीदों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चहिए और देश व समाज के हित में अपना योगदान देना चहिए। वर्तमान में रहते हुए भविष्य की च्ुनौतियों का च्ंितन करना आवश्यक है। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस निजी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों के लिए दोगुनी खुशी लेकर आया है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके लिए कैशलेस उपचर सुविधा की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचर्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। वे च्रित्र निर्माण को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का भी संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वंदेमातरम् के 150वें वर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि यह गीत देश की राष्ट्रीय च्ेतना, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। नई पीढ़ी को इसके भाव और संदेश को समझते हुए देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चहिए। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के हैड बॉय और हैड गर्ल के नाम की घोषणा के साथ बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हैड बॉय अनन्त जैन और हैड गर्ल साक्षी को बनाया गया है।
कार्यक्रम का संचलन शिक्षिका ममता शर्मा ने किया, जबकि कक्षा 12 के छात्र अरुण कुमार एवं छात्रा फारिहा ने एंकरिंग की। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के सामूहिक गान के साथ हुआ। अंत में सभी को तीज पर्व की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई