मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10 निम्न क्षेत्रों एवं अनुकूल मानसूनी परिस्थितियों के प्रभाव से सामने से अत्यधिक वर्षा (LARGE EXCESS) वर्षा के कारण उत्तर प्रदेश में कुल मानसूनी प्रादेशिक वर्षा सामान्य रही।
इस दौरान प्रदेश में जहाँ 746.2 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 8% अधिक कुल 802.9 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी वहीं इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 799.2 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 2% अधिक कुल 817.0 मिमी. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 672.0 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 16% अधिक कुल 782.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी जो सामान्य श्रेणी में आती है| दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत के सापेक्ष 8% अधिक वर्षा के बावजूद 37 जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई जबकि आगरा में औसत वर्षा के अतिरिक्त अन्य 37 जिलों में यह औसत से अधिक रही| इस दौरान चित्रकूट (1358.1 मिमी), बांदा (1348.4 मिमी), बिजनौर (1348.2 मिमी), बहराइच (1343.8 मिमी), हमीरपुर (1307.7 मिमी), संभल (1294.9 मिमी), खीरी (1238.9 मिमी), महोबा (1127.0 मिमी), कानपुर नगर (1105.1 मिमी), मुरादाबाद (1102.5 मिमी), कन्नौज (1093.3 मिमी), मेरठ (1054.8 मिमी), मुज़फ्फरनगर (1043.6 मिमी), शाहजहाँपुर (1012.5 मिमी) सहित कुल 14 जिलों में 1000 मिमी. से अधिक वर्षा दर्ज की गई। *इसके अतिरिक्त भू-मध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अत्यधिक मजबूत एल-निनो एवं तटस्थ हिन्द महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में जहाँ मानसून उत्तरार्द्ध (अक्टूबर-दिसम्बर) ऋतु के दौरान प्रदेश के अधिकाँश स्थानों पर औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभाव्यता सर्वाधिक है वहीँ अक्टूबर के दौरान औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक व औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभाव्यता सर्वाधिक है*|

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, कनखल शमशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का मंगवार देर शाम निधन हो गया। 64 वर्षीय प्रवीण झा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड के पत्रकारिता जगत और पुरोहित समाज में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal