मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का शानदार प्रदर्शन किया गया। आवासित किशोरों ने महापुरुषों के आकर्षक एवं सुंदर चित्र बनाए तथा देशभक्ति व सोशल मीडिया विषय पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
प्रबंधन समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल दिवस की शुभकामनाओ के साथ हुनरमंद एवं सकारात्मक सोच रखने वाले किशोरों को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर डॉ राजीव कुमार द्वारा संस्था प्रभारी मोहित कुमार, संगीत शिक्षक शारिक हुसैन, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, स्टाफ प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, सुरजीत सिंह एवं अन्य को सम्मानित किया गया। बाल दिवस समारोह का सुंदर संचालन संगीत शिक्षक शारिक हुसैन तथा शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार द्वारा किया गया। सफल कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार द्वारा बाल दिवस की शुभकामनाओं के साथ उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट






