दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी है: शान्तनु जी महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालू तीन घंटे तक भक्ति के सागर में डूबे रहे। कथा श्रवण के लिये जनपद मुजफ्फरनगर के अलावा अलीगढ, दिल्ली, वृंदावन, गाजियाबाद, शामली, मेरठ, थानाभवन और नोएडा से भी श्रद्धालू पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरूस्त नजर आई।
श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन परम पूज्य कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने कहा कि भागवत जी में भगवान को सत्य कहकर सम्बोधित कर उनकी वन्दना की गई है। भागवत जी के वाचन व गायन के अधिकारी का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि भागवत जी की कथा के श्रवण का अधिकारी वही है, जो छल-कपट से मुक्त है, इसके लिये व्यक्ति को मत्सर रहित (ईष्र्या, जलन और द्वेष से दूर रहना) होना पड़ेगा और इसके लिये दूसरों की समृद्धि पर प्रसन्न होना सीखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कथा सुनने के लिए हृदय में निर्मलता, श्रद्धा और दूसरों के प्रति सद्भाव होना सबसे आवश्यक है। श्री महाराज ने कहा कि सूत जी ने नैमिसारण्य में शौनकादि मुनि से छ: प्रश्न पूछे है और यह पूरी भागवत जी की कथा इन्हीं प्रश्नों के उत्तर स्वरूप है। महाराज जी ने कहा कि भक्ति हमारी अहैतुकी और अप्रतिहता होनी चाहिये। भक्ति के लिये कोई भौतिक कारण नहीं होना चाहिये, जीवन का परम उद्देश्य मात्र उस परम तत्व को जानना ही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर से ही भगवान के स्वरूप का साक्षात्कार किया जा सकता है। भगवान के गुणों के गायन की महिमा का परिणाम ही था कि दासी के पुत्र ने बह्मा जी के मानस पुत्र के रूप में जन्म लिया। महाराज जी ने बताया कि भागवत जी की रचना व्यास जी ने की, जो गणेश जी के द्वारा लिखी गई। उसके पश्चात व्यास जी ने सर्वप्रथम अपने पुत्र शुकदेव जी महाराज को भागवत जी की कथा सुनाई। अश्वत्थामा की कथा सुनाते हुए श्री शान्तनु जी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में दुर्योधन असहाय और घायल पड़ा है, उसकी इस अवस्था को देखकर अश्वत्थामा पाण्डवों को मारने के लिये गया, परन्तु पाण्डवों की जगह उनके पुत्रों के सिर काट दिये। अर्जुन ने अश्वत्थामा को पकड़कर उसका अपमान करते हुए उसके माथे की मणि को निकाल लिया और धक्का मारकर नगर से बाहर निकाल दिया। इस अपमान का बदला लेने के लिये इसने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बालक पर शक्तिबाण चला दिया, जिसके बाद भगवान ने उत्तरा के गर्भ में प्रवेश करके बालक की रक्षा की, इसके बाद कुन्ती माँ ने भगवान की बहुत ही सुन्दर स्तुति की है। महाराज श्री ने कहा कि एक बार परीक्षित जी अपने राज्य में भ्रमण कर रहे थे और उनसे सामने मुनि का अपमान हो गया और उनके पुत्र द्वारा तक्षक नाग के द्वारा काटने का श्राप दे दिया गया, जिस कारण से शुकदेव जी महाराज ने आकर राजा परीक्षित को भागवत की कथा सुनाई है।
ज्ञातव्य है कि रेशू प्रांगण में 13 नवम्बर से प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 नवम्बर तक जारी रहेगा। कथा के दूसरे दिन भी रेशू परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनके उचित स्थान पर बैठने की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन हनुमंतधाम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर आनन्द स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज, शिव कल्याण आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी गीतानन्द गिरी महाराज, विद्वान सुन्दर कांड के पं अतुलेश मिश्रा, कृष्ण पाण्डेय-श्री कृष्ण आश्रम, हाऊ-बिलाऊ जी महाराज वृंदावन मथुरा, किसान यूनियन के राकेश टिकैत एवं रेशू परिवार आदि समेत हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट

नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संभाली मुजफ्फरनगर की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके कार्यभार संभालने के साथ जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व की नई शुरुआत हो

ईंट निर्माता समिति की बैठक में उठे कई गंभीर मुद्दे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की। लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा

बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गायन में किशोरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का

आइडियल किड्स में बाल दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते

डीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में पूरे हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मनोरंजन एवं खेल गतिविधियां आयोजित की गई। सभी गतिविधियों में सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal