मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम विवाहिता के परिजनों ने गाजियाबाद से पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के शव को नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत पोद्दार जंबो किट स्कूल के निकट गली में ससुराल पक्ष के बाहर रखकर सास, ससुर, ननंद और बिचौलिए की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। उक्त मामले में पति को गाजियाबाद में वेब सिटी थाना पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। हालांकि इस मामले में गाजियाबाद के वेब सिटी थाने में मृतका प्राची की मां अंजू तायल की ओर से पति हार्दिक, सास रजनी, ससुर मदन गोपाल, ननंद वह बिचौलिए आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ससुराल के बाहर शव रखकर हंगामा कर रहे मृतका के परिजनों व उनके साथ आए लोगों की मांग थी कि नई मंडी पुलिस मृतका के सात ससुर ननंद और बिचौलियों को गिरफ्तार करे। गाजियाबाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। नई मंडी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंददेव मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक घेर कालेसराय निवासी सुशील तायल की बेटी प्राची तायल की शादी 23 नवम्बर 2025 को दक्षिणी भोपा रोड निवासी हार्दिक तायल के साथ हुई थी। हार्दिक तायल उनकी बेटी प्राची को लेकर गाजियाबाद वेब सिटी थाना क्षेत्र में रहता था। दो दिन पूर्व प्राची ससुराल में आयी थी। उसकी ननद की शादी 20 नवम्बर को होनी है। आरोप है कि किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से उसका विवाद हो गया। लड़की को लेकर उसका पति रविवार को ही वापस गाजियाबाद लौट गया था। उसकी माता अंजु तायल ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताडित करते थे। मंगलवार को प्राची का शव गाजियाबाद स्थित मकान में फंदे पर लटका मिला।गाजियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही उसके पति हार्दिक को गाजियाबाद के वेब सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद नई मंडी क्षेत्र में पौद्दार जंबो किड्स स्कूल के निकट गली में स्थित ससुराल के मकान के बाहर पहुंचे और शव को रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों और उनके साथ आए मोहल्ले के लोगों ने सास, ससुर, ननद व बिचौलिए की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। योगी जी से न्याय दिलाने की गुहार भी लगाते हुए नारेबाजी की गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद पुलिस ने सास ससुर व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नही किया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लेागों को शांत किया। थाना प्रभारी आंनद देव मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस से बात की जाएगी। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन मृतका के शव को लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






