डीएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से लहराया तिरंगा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को डीएस पब्लिक स्कूल में देश की स्वतंत्रता के 80वे महापर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ देश के शहीदों को नमन करते हुए पूरी आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ध्वजारोहण के पश्चात सर्वप्रथम सभी ने भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए राष्ट्रीय गान, जन गण मन का गायन किया। राष्ट्रीय गान के तुरंत बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन करके, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम में देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए झंडा गीत विजई विश्व तिरंगा प्यारा का गायन किया गया। राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं झंडा गान के उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आरंभ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गीत द्वारा अपने देश की मिट्टी को नमन करके किया। कार्यक्रम में अनेकों विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत तथा कविताओं एवं भाषण के द्वारा देश के शहीदों को नमन करते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प दोहराया एवं सभी से राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से देश की स्वतंत्रता तथा राष्ट्रीय गौरव से जुड़े प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी से देश के शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहने का आवाह्न किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों एवं जनपद वासियों तथा अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर सभी से देश की एकता एवं अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहने का आवाह्न किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य निर्माता है । अतः यह हम सब का कर्तव्य है कि युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें एक उच्च चरित्र वाली सफल युवा शक्ति के रूप में परिष्कृत करें जिससे कि वह राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। अंत में देश के शहीदों एवं भारत माता की जय के नारों के बीच मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल एवं एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित

टाउनहाल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के मुख्यालय टाउनहाल में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी अतिथि के

तिरंगे के साथ दिखी स्वच्छ मुजफ्फरनगर की नई तस्वीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बदलाव का असर अब उन स्थानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जो कभी गंदगी और कूड़े के बड़े केंद्र के रूप में पहचाने जाते थे और शहर की एक बदरंग तस्वीर पेश कर रहे थे। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल में शहरी

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal