श्री कदीम अग्रवाल सभा अब्बूपुरा में धूमधाम से मनाया हरियाली गया तीज समारोह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कदीम अग्रवाल सभा अब्बूपुरा द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां एवं हरियाली तीज के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया और तीज के पारंपरिक उत्सव को पूरे उल्लास के साथ मनाया। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता और उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर सभा की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, भाईचारे और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।क्षकार्यक्रम का संचालन आस्था बंसल व वर्णिका तायल ने सयुक्त रूप से किया।
श्री कदीम अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सभी महिलाओं एवं उपस्थित सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वैश्य समाज की महिलाओं में सुदेश बंसल, संगल चित्र गुप्ता, सरस्वती बंसल, सीमा बंसल, मनी, कुसुम, अनुराधा, पूजा, बबीता, अनुष्का, मंजू, रिंकी गुप्ता, विधिका तायल, सनी दीप्ति, वंदना, रिया, शकुंतला, आस्था आदि ने प्रतिभा किया

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal