भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के चलते बस्ती की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे बरसात में घरों में पानी घुसने और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जंगली जानवरों व बरसाती पानी से बचाव के लिए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार व फेसिंग का कार्य होना अत्यन्त आवश्यक है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व में भी रामगढ़ बस्ती की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवनिर्माण व खुले क्षेत्र में नयी सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेन्द्र बंटी, चमन लाल, रोहित कश्यप, निखिल, नितिन रावत, रियांश राजपूत, अमित, बलिस्टर यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह, आदित्य यादव, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया

जंतर मंतर जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरिद्वार पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाये। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व वरिष्ठ कांग्रस नेता महेश

श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी साइबर क्राईम और यातायात नियमों की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा श्री राम विद्या मंदिर में जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को साइबर क्राईम तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। साइबर क्राईम के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

जूना अखाडे के संतों ने किया ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का तर्पण व पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सर्वपितृ अमावस्या पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन किया और उत्तराखंड की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पितृ अमावस्या

स्व.मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे : शुभम गिरि

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक स्थित महानगर कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्व.मुलायम

उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्रों की शुभाकमनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार आए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और देवभूमि के आचरण को जीते हैं। उनका जीवन सैनिक की तरह बेदाग है। सबको साथ लेकर चल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal