हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान वर्कर हॉस्टल तिराहे के पास एक संदिग्ध को चोरी की गयी बाइक समेत दबोच लिया। जिसकी पहचान अमन कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी शिवपुरी गली नं.5 जगजीतपुर कनखल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एडिशनल एसआई सुबोध घिल्डियाल, एडिशनल एसआई सोनिया, हेडकांस्टेबल शिवराज शर्मा, कांस्टेबल विजयपाल शामिल रहे।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट






