वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, कनखल शमशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का मंगवार देर शाम निधन हो गया। 64 वर्षीय प्रवीण झा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड के पत्रकारिता जगत और पुरोहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे कार्तिक झा ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान उनके छोटे बेटे प्रणव झा, भाई अमित झा, भतीजे उदित झा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंतिम संस्कार के अवसर पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, श्रीकांत वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अविक्षित रमन सहित पुरोहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रवीण झा के निधन को पुरोहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बड़ी संख्या में पत्रकार भी अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, सुनील दत्त पांडेय, प्रदीप जोशी, अमित कुमार, दीपक नौटियाल, चंद्र शेखर जोशी, प्रशांत शर्मा, विकास तिवारी, स्वरूप पूरी, राहुल वर्मा, सुनील पाल, डा.शिवशंकर जायसवाल, बिजेंद्र हर्ष, जोगेंद्र मावी, राजकुमार, सुनील मिश्रा, मनोज खन्ना, काशीराम सैनी, अरुण मिश्रा, वासुदेव, के.के. त्रिपाठी, आवेश, नवीन चौहान, मेहताब आलम, सचिन पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक आदेश चौहान ने भी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पत्रकारों ने कहा कि प्रवीण झा का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक युग का अंत है। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल पेश की। युवा पत्रकारों को उनका मार्गदर्शन हमेशा याद रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
मूल रूप से पेशे से पुरोहित रहे प्रवीण झा ने पत्रकारिता को अपना कर्मक्षेत्र बनाया और अपनी लेखनी, मृदुभाषी व्यक्तित्व और वाकपटुता से अलग पहचान बनाई। वह अपने ज्ञान, अनुभव और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता में उनकी पकड़ और खबरों को समझने की गहरी दृष्टि के कारण युवा पत्रकार उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते थे। प्रवीण झा का पत्रकारिता का सफर काफी लंबा रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दैनिक जागरण सहित कई पत्र-पत्रिकाओं से जुड़कर कार्य किया। दैनिक जागरण में उन्होंने करीब 10 वर्षों तक सेवाएं दीं, जहां उनकी रिपोर्टिंग और संपादकीय समझ को काफी सराहा गया। वर्ष 2007 में वह राष्ट्रीय सहारा से जुड़े और तब से लगातार हरिद्वार के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत रहे। लगभग 18 वर्षों तक उन्होंने राष्ट्रीय सहारा का हरिद्वार में नेतृत्व किया और अखबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सरल स्वभाव और सभी से घुलमिल कर रहने वाले प्रवीण झा केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़े व्यक्ति थे। धर्मनगरी हरिद्वार के पुरोहित समाज में भी उनका गहरा सम्मान था। पुरोहित परिवार से होने के कारण गंगा सभा और तीर्थ पुरोहितों से उनका आत्मीय जुड़ाव था। उनके निधन से पुरोहित समाज ने भी एक अनुभवी और मार्गदर्शक को खो दिया है।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal